Advertisement
    Advertisement

    दोस्तों, आजकल खरीदारी के लिए बाहर निकलते ही हर जगह Percentage से सामना होता है। कपड़ों की दुकानों में 20 प्रतिशत की छूट है, तो मॉल में 50 प्रतिशत की छूट का ऑफर चल रहा है। हर तरफ अब रणनीतियां सिर्फ प्रतिशत पर ही बन रही हैं। ऐसे में ये ज़रूरी है कि बचपन का सारा गणित भूल भी जाएं, तो भी जोड़ना, घटाना और प्रतिशत निकालना कभी ना भूलें। क्योंकि ये भूल गए तो कहीं भी नुकसान और धोखा हो सकता है। उंगलियों पर आप आसानी से जोड़-घटाव कर लेते हैं, लेकिन परसेंटेज निकालने में थोड़ा अटक जाते हैं, तो आप कुछ ही क्लिक्स में अपने मोबाइल से परसेंटेज निकाल सकते हैं। आपके मोबाइल या कंप्यूटर में कैलकुलेटर ऐप पहले से ही इंस्टॉल होता है। ऐसे में ये ऐप आपकी काफी मदद करेगा। आइए जानते हैं मोबाइल और कंप्यूटर पर परसेंटेज कैसे निकालें? वैसे प्रतिशत निकालना कोई मुश्किल काम नहीं है, इसमें गणित का एक छोटा-सा फार्मूला लगता है, बस उसी से ये आपके लिए आसान हो जाएगा।

    Percentage कैसे निकाले

    प्रतिशत निकालना बहुत ही आसान है। इसमें आपको बस प्राप्त संख्या को 100 से गुणा करके कुल संख्या से भाग देना होता है। उदाहरण के लिए, मान लीजिए कोई परीक्षा 900 अंकों की है और एक छात्र को उसमें 550 अंक प्राप्त हुए हैं और आप जानना चाहते हैं कि उसका प्रतिशत क्या है?

    इसके लिए ये स्पष्ट है कि प्राप्त अंकों को 100 से गुणा करके कुल अंकों से भाग दें। प्राप्त अंक 550 है। इसे हम 100 से गुणा करेंगे और कुल अंक 900 थे तो उसी से भाग देंगे।

    Advertisements

    Step 1: इसके लिए अपने मोबाइल में कैलकुलेटर ऐप खोलें।
    Step 2: सबसे पहले इसमें 550 लिखें और फिर गुणा का चिन्ह दबाकर 100 लिखें।
    Step 3: इसके बाद भाग का चिन्ह लगाएं और 900 लिखें।

    हालाँकि नीचे ही जवाब आ जाएगा, लेकिन आप चाहें तो बराबर का चिन्ह दबाकर जवाब साफ देख सकते हैं, यानी उसे कुल 61.11 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। आपको बता दें कि जब आप खुद प्रतिशत निकालेंगे तो और भी आसान लगेगा।

    प्रतिशत निकालने का सूत्र बहुत आसान है:

    Percentage= (मान / कुल मान) × 100

    आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं: मान लीजिए एक कक्षा में 40 बच्चे हैं और उनमें से 10 लड़कियां हैं। तो कक्षा में लड़कियों का प्रतिशत क्या है? समीकरण के अनुसार, लड़कियों का प्रतिशत = 10 (लड़कियों की संख्या) / 40 (कुल बच्चों की संख्या) × 100 = 25%
    इस उदाहरण में, लड़कियों का प्रतिशत 25% है।

    कैशबैक में Percentage की गणना कैसे करें

    मोबाइल खरीदते समय कई बार ये बताया जाता है कि आपको उसपर 5 प्रतिशत या 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। यहां आपको प्रतिशत की जानकारी पहले से ही मिल जाती है। ऐसी स्थिति में, अब हमें प्राप्त कुल कैशबैक की राशि निकालनी होती है। ये तरीका और भी आसान है।

    उदाहरण के लिए, आपने ₹23,999 का मोबाइल खरीदा है और आप उस पर 10 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं, तो कैशबैक निकालने का तरीका बताते हैं।

    प्रतिशत निकालने का वो तरीका जो हमने अभी देखा वो मूलभूत तरीका है। इससे आप प्रतिशत निकाल तो सकते हैं। लेकिन आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि मोबाइल और कंप्यूटर सहित सभी कैलकुलेटरों में प्रतिशत के लिए एक अलग बटन होता है, तो उसका क्या फायदा है। तो बता दें कि अगर आप तेजी से प्रतिशत निकालना चाहते हैं, तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    मान लीजिए आपको ₹550 का 12 प्रतिशत निकालना है, तो इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को अपनाएं:

    Step 1: अपने मोबाइल कैलकुलेटर में 550 टाइप करें।
    Step 2: इसके बाद आपको गुणा का चिन्ह लगाना है और फिर 12 लिखना है।
    Step 3: इसके बाद, जैसे ही आप प्रतिशत बटन दबाएंगे, उत्तर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

    आप देखेंगे कि नीचे 66 लिखा होगा यानी 550 का 12 प्रतिशत 66 अंक होगा। आप चाहें तो कैलकुलेटर पर दिए गए “ठीक” बटन को दबाकर स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसी के साथ, अगर आप जानना चाहते हैं कि किसी बच्चे को 900 में से 550 अंक मिले हैं और उसका प्रतिशत क्या है, तो उसके लिए भी एक आसान तरीका है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल कैलकुलेटर का ही सहारा लेना होगा…

    दोस्तों, अगर आपको यह जानकारी अच्छी और महत्वपूर्ण लगी हो तो कृपया हमारे ब्लॉग को आपके दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिये। धन्यवाद।

    Read More: Jio eSIM को कैसे Activate करें

     

    Advertisement
    Share.
    Leave A Reply