Advertisement
    Advertisement

    Windows XP एक ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) है जिसे Microsoft Corporation द्वारा कंप्यूटर यूजर्स के लिए बनाया गया था। यदि आप लंबे समय से कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं, तो आप निश्चित रूप से Windows XP से परिचित होंगे।

    यह कहना गलत नहीं होगा कि Windows XP ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसकी खास विशेषताएं, फीचर और यूजर फ्रेंडली होने के कारण यह बहुत लोकप्रिय हुआ था।

    हालांकि आज Windows XP पुराना हो चुका है, लेकिन इसके बारे में जानना आज भी महत्वपूर्ण है।

    Windows XP क्या है?

    Advertisements

    Windows XP एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने 2001 में लॉन्च किया था। यह माइक्रोसॉफ्ट के पिछले सभी ऑपरेटिंग सिस्टम से बेहतर और यूजर फ्रेंडली था। XP के आने से कंप्यूटर चलाना बहुत आसान हो गया, जो कंप्यूटर की दुनिया में एक बड़ा बदलाव था।
    Windows XP माइक्रोसॉफ्ट का सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद था और आज तक का सबसे सफल ऑपरेटिंग सिस्टम भी रहा है। 2014 तक यह सबसे लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम था, लेकिन 2014 में इसका Security और Supporting System खत्म हो गया, जिसके बाद यह चलन से बाहर हो गया।

    XP का मतलब क्या है?

    XP का मतलब eXPerience है। विकास के दौरान, इस प्रोजेक्ट का नाम व्हिस्लर रखा गया था, जो ब्रिटिश कोलंबिया के एक शहर का नाम है। ऐसा इसलिए रखा गया क्योंकि इस दौरान कई माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों ने व्हिस्लर-ब्लैककोम्ब स्की रिसोर्ट में स्कीइंग की थी।

    Windows XP का इतिहास

    Windows XP को माइक्रोसॉफ्ट कर्पोरेशन ने 2001 में लॉन्च किया था। यह माइक्रोसॉफ्ट के पुराने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम से बेहतर और यूजर फ्रेंडली था। XP अपने सभी पुराने वर्जन जैसे Windows 98, Windows ME, Windows 2000 आदि से अधिक प्रभावशाली था।

    Windows XP को घरेलू उपयोगकर्ताओं और व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसी के अनुरूप इसमें अलग-अलग फीचर भी दिए गए थे। Windows XP को चलाने के लिए 128MB RAM, 1.5GB खाली जगह वाली हार्ड डिस्क और 450MHz के प्रोसेसर की आवश्यकता थी।

    XP में आप कई मल्टी यूजर भी बना सकते थे, जिसकी मदद से एक ही यूजर अपनी उपयोगिता के अनुसार अलग-अलग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर इस्तेमाल कर सकता था। यदि आप अपना कंप्यूटर किसी और को चलाने के लिए दे रहे थे, तो आप अलग से Guest Account भी बनाकर दे सकते थे, जिससे वह सिर्फ सीमित फीचर ही इस्तेमाल कर सके, जो आप चाहते थे।

    XP अच्छी तरह से कार्य करे, इसके लिए उसमें खाली जगह और RAM अधिक मात्रा में होना चाहिए। जितनी अधिक खाली जगह और RAM होगा, यह उतना ही अच्छी तरह से बिना रुके काम करता था। XP एक मल्टीटास्किंग ऑपरेटिंग सिस्टम था, इसमें आप एक बार में एक से अधिक कार्य एक साथ कर सकते थे।

    Windows XP पुराने विंडोज वर्जन

    1. थीम की लोकप्रियता: XP में नीला आसमान और घास वाला बैकग्राउंड बहुत लोकप्रिय हुआ था। लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।

    2. Windows Live Messanger की उपयोगिता: इसमें Windows Live Messanger था जिससे आप अपने दोस्तों, परिचितों से रियल टाइम में टेक्स्ट, विडियो और ऑडियो के द्वारा बात कर सकते थे। इन्टरनेट से कनेक्ट होते ही यह प्रोग्राम काम करने लगता था।

    7. Gaming के लिए बेस्ट आप्शन: पुराने विंडोज वर्जन की तरह इसमें कोई लिमिट नहीं थी इसलिए लोग अब इसमें गेम खेलने का भी मजा लेने लगे थे.

    8. Easy Installation: Windows XP को इनस्टॉल करना भी बहुत आसान था.

    Windows XP इतिहास

    समय के साथ XP का Supporting System और Security कमजोर हो चुकी थी। XP में वायरस को नष्ट करने वाले Software बनाने बंद कर दिए गए थे, जिससे इसकी Security कमजोर पड़ गई थी।

    लोगों ने XP का यूज़ करना बंद कर दिया और देखते ही देखते XP लोगों के Computer से गायब होने लगा और उसकी जगह Windows 7 ने ले ली।

    मुझे उम्मीद है कि आपको मेरी यह लेख “Windows XP क्या है?” ज़रूर पसंद आई होगी।

    मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि पाठकों को Windows XP in Hindi के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाए जिससे उन्हें किसी दूसरे वेबसाइट या इंटरनेट में उस जानकारी के लिए खोजने की आवश्यकता ही नहीं पड़े।

    इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी जानकारी भी मिल जाएंगी। यदि आपके मन में इस लेख को लेकर कोई भी संदेह हैं या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ सुधार होना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे टिप्पणी लिख सकते हैं।

    यदि आपको यह पोस्ट “विंडोज XP ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में हिंदी में जानकारी” पसंद आया या कुछ सीखने को मिला, तो कृपया इस पोस्ट को सोशल नेटवर्क जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर साझा करें।

    Read More: फॉलोअर्स का झंझट खत्म! Capcut 3D कैमरा ट्रेंड से धूम मचाएं

    Advertisement
    Share.
    Leave A Reply