Advertisement
    Advertisement

    नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए एक नया टॉपिक लेकर आए है जिसमे आज हम जानेंगे कि हम घर बैठे Ration Card Kaise Apply Kare और राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट लगते है। वैसे तो हम राशन कार्ड को मोबाइल से भी अप्लाई कर सकते है। तो आज हम साथ में ये भी देखेंगे कि मोबाइल से राशन कार्ड अप्लाई कैसे करें? जिससे आप अपने मोबाइल से घर बैठे बैठे Ration Card को Apply कर सकते है।

    तो चलिए आज के आर्टिकल को शुरू करते है Ration Card Kaise Apply Kare Aur Kya Document Hai. पर उसके पहले हमको यह जान लेते है की आखिर राशन कार्ड क्या होता है, तो चलिए यह देख लेते है।

    राशन कार्ड क्या होता है?

    Ration card एक official document है जिसे भारत की हर State Governments के द्वारा अपने लोगों को दिया जाता है। भारत में ज्यादा तर आम लोगों को राशन कार्ड का ज्यादा लाभ होता है।

    Ration Card Kaise Apply Kare
    Ration Card Kaise Apply Kare
    Advertisements

    जिसकी मदद से भारत के आम लोग कम पैसों में अनाज एवं दूसरे खाद्य पदार्थ खरीद सकते हैं। इसके अलावा वो एक प्रकार का Identification Card(पहचान पत्र) भी होता हैं। जिसे हर भारतीय कुटुंब को राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है।

    राशन कार्ड की कैटेगरी

    एपीएल राशन कार्ड – इस प्रकार का राशन कार्ड उन भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है, जो की गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते है मगर मिडिल क्लास की कैटेगरी से नीचे आते है।

    बीपीएल राशन कार्ड – यह राशन कार्ड का प्रकार उन भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है, जो गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है।

    एए वाय राशन कार्ड – यह राशन कार्ड उन भारतीय नागरिको के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है, जो बहुत ही ज्यादा गरीबी में जीवन यापन कर रहे है और तो और आर्थिक रूप से भी अन्य वर्ग के लोगो से कमज़ोर है।

    अन्य पढ़े :

    १) Haldi Ke Fayde | हल्दी के फायदे हिंन्दी में

    २) टेलीग्राम अकाउंट कैसे डिलीट करे | Telegram Account Kaise Delete Kare

    राशन कार्ड के प्रकार

    भारत में राशन कार्ड को ३ प्रकार के रंग में बांटा गया है।
    १) पीला राशन कार्ड
    २) केसरिया राशन कार्ड
    ३) सफ़ेद राशन कार्ड

    चलिए जानते है की कोनसा रंग का राशन कार्ड किसे मिलता है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

    १) पीला राशन कार्ड

    पीला राशन कार्ड ज्यादा तर उन लोगो को मिलता है। जिनकी वार्षिक आय या फिर साल की कमाई बेहद ही काम हो, लगभग १ लाख के अंदर हो। इस रंग के राशन कार्ड धारकों को सबसे अधिक सुविधा मिलती है। सरकारी कर्मचारियों को यह इस रंग का राशन कार्ड नहीं मिलता। अन्य किसी भी भारतीय को इस रंग का राशन कार्ड बिना झिझक मिला ही जाता है।

    २) केसरिया राशन कार्ड

    केसरिया राशन कार्ड उन लोगो को मिलता है जिसकी साल की कमाई थोड़ी बोहत अच्छी हो जो की साल में लगभग २ से ३ लाख आराम से कमा रहा है। ज्यादातर इन भारतीय लोगो को भारत सरकार और राज्य सरकार केसरिया रंग का राशन कार्ड देती है।

    ३) सफ़ेद राशन कार्ड

    सफ़ेद राशन कार्ड सबसे अलग होता है। इस राशन कार्ड में कोई भी सुविधाएं नहीं मिलती है, क्योंकि यह ज्यादातर सरकारी नौकर यानी की जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, उन भारतीय लोगो को मिलता है। जो लोग साल में लगभग ८ लाख से ज्यादा रुपये की कमाई करते है।

    तो दोस्तों आपको समझ में आया होगा की, आप राशन कार्ड कोनसी केटेगरी में आते हो ताकि अब आपको Ration Card Kaise Apply Karen ये सही से समझ आएगा।

    Ration Card Apply Karne Ke Liye Konse Document Hai

    1. Aаdhааr Card
    2. Pаѕѕроrt Size Photos
    3. Locality Certificate
    4. Hоmе Rеgiѕtrаtiоn किराय का aggrement

    आपको ऊपर दिए गए डॉक्यूमेंट की स्कैन फोटो को लेकर बैठ जाना है, और हमारे इस Ration Card Kaise Apply Karen इस आर्टिकल की आगे दी गई Steps को ध्यानपूर्वक करते जाना है।

    Ration Card Apply Eligibility

    अब आप लोगों को लग रहा होगा की आखिर कौन राशन कार्ड का आवेदन कर सकता है। तो चलिए आज में इस बात का जवाब दे ही देता हु। आपके परिवार या घर का बड़ा सदस्य यानि आपके पापा या फिर मम्मी Ration Card के लिए apply कर सकते है। क्योकि राशन कार्ड में आपकी पूरी फॅमिली का नाम दर्ज होता है।

    इसके अलावा अगर कोई दूसरा नाम, या फिर १८ वर्ष से कम बालक इसे अप्लाई नहीं कर सकते है। और किया भी तो रिजेक्ट हो जायेगा यह बात ध्यान में रखे।

    तो चलिए जानते है Ration Card Kaise Apply Kare। वैसे तो हम २ प्रकार से राशन कार्ड को अप्लाई कर सकते है। पहला ऑनलाइन और दूसरा तलाठी ऑफिस में जाकर। हम दोनों ही तरीके देखेंगे। तो चलिए पहले देखते है की Online Ration Card Kaise Apply Kare.

    Online Ration Card Kaise Apply Kare

    यदि कोई भारतीय Online Ration Card apply करना चाहता हैं, तो उसको निचे दिए गए Steps का पालन करना होगा :–

    1. पहले आपको आपके राज्य के राशन कार्ड की Official website पर जाना होगा।
    2. फिर सबसे पहले आपको वहां सही भाषा यानी लैंग्वेज का चुनाव करना होगा।
    3. राशन कार्ड को अप्लाई करने के लिए दिए गए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
    4. उसके बाद आपसे कुछ Details मांगी जाएगी जैसे की District Name, Town, Area name, Gram Panchayat। यह जानकारी आपको वहां पर दर्ज करनी होगी।
    5. फिर आपको आपका Rashan Card Type का चुनाव करना होगा।
    6. फिर जैसे आप अगले पेज पर जाएंगे आपको कुछ इनफार्मेशन पूछी जाएगी जैसे की, आपके परिवार के मुखिया का नाम, Voter ID, Mobile Number, Aadhar Card number, Bank Account Number, इ। इस इनफार्मेशन को आपको सही तरीके से भरना है।
    7. फिर आप सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपको एक पर्ची का प्रिंट आउट लें लेना है जो कि आगे काम आ सकता है।
    8. इनफार्मेशन सही है या नहीं इस बात की पुष्टिकरण करने के लिए अब आपकी एप्लीकेशन उनके पास जाती है फिर कुछ दिनों के बाद आपको आपका राशन कार्ड आपके घर के पते पर भेजा जाता है।

    चलो तो अब हमने यह तो देख लिया की ऑनलाइन राशन कार्ड को कैसे अप्लाई करते है अब हम जानते है की आखिर Offline Ration Card Kaise Apply Kare.

    Offline Ration Card Kaise Apply Kare

    यदि कोई भारतीय Offline Ration Card apply करना चाहता हैं। तो उसे निचे दिए गए Steps का पालन करना होगा :–

    1. आपके पास गांव या शहर में एक Circle office या फिर तलाठी ऑफिस होगा। जहाँ पर आपको जाना होगा।
    2. अब आपको उस ऑफिस से Ration Card का form लेना होगा, वह फॉर्म आप को भरकर देना होता है। इसके लिए आपको पैसे यानी राशि लगती है।
    3. यदि आप चाहे तो आपको यह Form Official Website पर भी मिल जाता है।
    4. आपको उस ऑफिस में जाते समय ऊपर दिए गए सभी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाना है ताकि जब वह ऑफिसर आपको डॉक्यूमेंट मांगे तो आपके पास वह हो। ऊपर आप देख सकते है क्या क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत है।
    5. फिर आपको आपका Address Proof देना होगा। यदि आप किराए के घर में रहते हो तो उसके एग्रीमेंट की कॉपी को Address Proof के तौर पर देनी होगी।
    6. इसके बाकी सभी बची हुई Formalities को वह ऑफिसर पूरा कर देते है। अब बस आपको Form को Office में जमा कर देना है।
    7. फॉर्म को जमा करने के बाद आपको उसके पश्चात १ या २ महीने बाद आपका राशन कार्ड तैयार करके आपके घर के पते पर आ जाता है।

    तो यह थी आप की प्रोसेस की, आप कैसे आपके पास के तलाठी ऑफिस में जाकर अपना ऑफलाइन राशन कार्ड को बनवा सकते है।

    FAQ:

    १) क्या हम मोबाइल से राशन कार्ड को अप्लाई कर सकते है?

    उत्तर : जी हाँ। आपको सिर्फ आर्टिकल में दिए गए Steps को Follow करना है।

    २) क्या हम घर बैठे राशन कार्ड को अप्लाई कर सकते है ?

    उत्तर : जी हाँ।

    आज हमने क्या जाना:

    आज हमने जाना कि, Offline – Online Ration Card Kaise Apply Karen, राशन कार्ड क्या होता है?, इसके साथ ही Ration Card Apply Eligibility क्या है?, इतना ही नहीं तो राशन कार्ड के प्रकार भी जान लिए। आशा है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

    Advertisement
    Share.

    1 Comment

    Leave A Reply