बादाम खाने के फायदे
बादाम खाने के फायदे
Advertisements

आपका स्वागत है दोस्तों आज की हमारी एक और नई पोस्ट में जिसमें हम देखने वाले हैं कि Badam Khane Ke fayade | बादाम खाने के फायदे क्या होते है। दोस्तों बादाम बहुत ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसको खाने से हमारा शरीर बहुत ही स्वस्थ रहता है।  हमारा दिमाग बहुत हेल्दी बनता है। और पुराने जमाने से ही हम यह सुनते आए हैं कि बादाम खाओ बहुत ताकत मिलती है।

स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। आज भी हमारे घर में दादी मां नानी मां यही बोलती है कि बच्चों को बादाम खिलाओ। तो आज मैं ऐसे ही 10 फायदे आपको बताने वाली हु। हमको बादाम खाने से क्या फायदे होते है यह भी बताने वाली हु। तो चलो दोस्तों शुरू करते हैं आज का आर्टिकल, बादाम खाने के फायदे।

Advertisements

बादाम खाने के फायदे:

हमको बादाम खाने से जो फायदा मिलता है वह यह है कि यह हमारी याददाश्त को बहुत अच्छा करता है। हम आज भी देखते हैं कि अगर हम कोई चीज भूल जाते हैं तो हमारे मित्र हमारे दोस्त या हमारे रिश्तेदार हमें यह बताते हैं कि बादाम खाया करो बादाम हमारे दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है। जिसे भूलने की बीमारी है तो ऐसे में भी बादाम काफी फायदेमंद होता है।

ऐसे लोगो को रात में बादाम को कच्चे दूध में भिगोकर रखना है और सुबह उठने के बाद छिलका उतार कर खा लेना है। आप पानी में भी बादाम को बीघा सकते हो। आप छोटे बच्चों को भी अगर बादाम देंगे तो याददाश्त याने memory बहुत अच्छी होती है। वह काफी अच्छी होती है क्योंकि बादाम में एंटीऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन इ पाया जाता है जो हमारे दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है।

बादाम खाने से दूसरा जो फायदा हमें मिलता है वह यह है कि यह हमारे दिल को स्वस्थ रखता है। तो हमारे शरीर में हमारे दिल का बहुत इंपोर्टेंट योगदान होता है। बादाम खाने से वो अच्छे से काम करता है। दिल अगर अच्छे से काम करता तभी हमारा शरीर अच्छे से काम करता है। दिल अगर काम करना बंद कर देता है तो हमारा शरीर कुछ नहीं होता है।

तो हमें हमारे दिल की देखभाल करनी चाहिए। उसके लिए बादाम बहुत मदत कारका साबित होता है। नियमित रूप से अगर हम 5 दिन भी हफ्ते में बादाम का सेवन करते है तो हम लोगों को 50 % heart attack से बचा सकते है। बादाम का सेवन आप रात भर उसको पानी में या दूध में या कच्चे दूध में भिगोकर रखें और सुबह उसका छिलका उतार कर खा सकते हैं।

बादाम खाने से तीसरा क्या फायदा मिलता है यह हमारा ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है। ब्लड को pure करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन की प्रणाली होती है हमारे शरीर में उसे भी व्यवस्थित करता है। बादाम में पोटेशियम की मात्रा होती है वह ज्यादा पाई जाती है और सोडियम की मात्रा कम होती है जो ब्लड सर्कुलेशन में मददगार होती है। अगर हमारे body में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है तो हमारे अन्य body parts को अच्छे से oxygen मिलता है।

बदाम खाने का चौथा फायदा यह है कि यह हमारे दांतों को और हड्डियों को स्वस्थ रखता है। हमारी हड्डियां मजबूत करता है। हमारे हड्डियों को और दांतो को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। तो ऐसा माना जाता है कि बादाम से हमें बहुत सारा कैल्शियम मिलता है।

बादाम कैल्शियम से परिपूर्ण है। आपको बादाम की पाउडर बनाकर दूध के साथ सेवन करना है जिससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत होगी। आप चाहें तो सुबह इसका सेवन कर सकते हैं या फिर आप रात को सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं।

बादाम खाने के फायदे:

  1. बादाम खाने से हमारे शरीर में जो कैंसर का खतरा होता है वह भी कम होता है। बादाम कैंसर का खतरा कम करने में मदद करता है।
  2. बादाम खाने से आपका शरीर flexible होता है।
  3. प्रेगनेंसी में यानी गर्भवती महिलाएं होती है उनके लिए यह होता बहुत ही फायदेमंद होता है।

तो दोस्तों यह है बादाम खाने के फायदे उम्मीद करते हैं कि आपको यह फायदे अच्छे से समझ गए हो।

Read More:

आज क्या जाना:

आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको Badam Khane Ke fayade | बादाम खाने के फायदे होते हैं इसके बारे में बताया है तो दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने मित्रों के साथ शेयर कर सकते हो।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here